पंचतंत्र

PanchTantra-टका नहीं तो टकटका भाग-1

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दूसरे नंबर पर है, राजा की चाकरी, तीसरा है खेती-बारी, चौथा है पढ़ाई लिखाई, पांचवा है ब्याज उगाही, और छठा है बनिए का धंधा। इन सभी में वाणिज्य ही एक ऐसा धंधा है जिसमें इज्जत से पैसा कमाया जा सकता है।

कारण यह कि भीख मांगने की शान अब रही ही नहीं। कहां तो पहले भीख मांगने वाले का तनिक भी अनादर हुआ, उसकी पुकार सुनते ही कोई हड़बड़ा कर भरी थाली लिए दौड़ नहीं पड़ा। तो वह या तो गाली देकर उसकी इज्जत उतारने लगता था या शाप देकर उसका लोक परलोक दोनों बिगाड़ देता था।

वह तमक कर दरवाजे से हटा नहीं कि लोग हाय-होय करते, क्षमा मांगते, उसके पीछे-पीछे दौड़ पड़ते थे और पांवों से लिपट कर क्षमा मांगना शुरू कर देते थे। जिस देश में दुर्वासा जैसे ऋषियों ने शान से तमक और बमक कर भीख मांगी उसी में माई तेरा भला हो रिरियाते हुए झोली पसारना भीख मांगने की रोबदार कला का अपमान है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button