लाइफस्टाइल

Madhumalti में फूलों से भर जाएगा गमला, आजमाएं 10 रुपये वाला यह असरदार Gardening Secret

गर्मियों के मौसम में मधुमालती का पौधा में बहुत ही सुंदर फूल आते हैं और इसकी भीनी खुशबू हर किसी को पसंद आती है। लेकिन अक्सर कई लोग यह शिकायत करते हैं कि उनके पौधों में पत्तियां तो खूब हरी-भरी होती हैं, लेकिन फूल बहुत कम खिलते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं, तो एक बेहद सस्ती और आसान चीज आपकी मदद कर सकती है, जिसकी कीमत लगभग 10 रुपये ही होती है। मधुमालती का फूल शुरुआत में सफेद और फिर गुलाबी व आखिर में गहरे लाल रंग के हो जाते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। हालांकि कई बार इन पौधों पर फूल नहीं आते है। आइए जानते हैं वह चीज क्या है और इसका सही तरीके से उपयोग कैसे किया जा सकता है, जिससे पौधों पर फूल जल्दी आएंगे।

10 रुपये के फर्टिलाइजर से बढ़ाएं मधुमालती के पौधे में फूलों की ग्रोथ

माधुमालती के पौधे पर फूलों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप फिटकरी का यूज कर सकते हैं। यह चीज फूल वाले पौधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। फिटकरी में मैग्नीशियम पाया जाता है जो पत्तियों को गहरा हरा बनाता है और सल्फर पौधे की बीमारियों से बचाता है। ऐसा करने से फूलों का साइज व संख्या बढ़ जाती है।

फिटकरी का कैसे इस्तेमाल करें?

– सबसे पहले आप पौधे की जड़ के पास की मिट्टी की 1-2 इंच हल्की गुड़ाई करें।

– अब इसमें 1 छोटा चम्मच एप्सम साल्ट मिट्टी में चारों तरफ फैला दें।

– इसके बाद तुरंत भरपूर मात्रा में पानी दें, जिससे यह जड़ों तक पहुंच जाए।

– अब इस पानी का छिड़काव पौधे की पत्तियां और नई टहनियों पर करें।

– ध्यान रहे इसका इस्तेमाल महीने में सिर्फ एक बार करें।

मधुमालती के पौधे में फूलों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें? 

– मधुमालती के पौधे में फूलों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सिर्फ खाद ही नहीं बल्कि धूप देना भी जरुरी है।  – माधुमालती को खिलने के लिए कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप चाहिए। यदि आपका पौधा छाया में रखा है, तो इस पर फूल नहीं आएंगे।

– ध्यान रखें कि, मिट्टी जब तक सूखी न दिखे, पानी न दें। बस मिट्टी को गीला रखें।

– सूखी टहनियों को काटते रहे। मधुमालती की नई शाखाओं पर ही फूल आते हैं, इसलिए जितनी ज्यादा नई टहनियां होगी उतने ही सुंदर फूल के गुच्छे आएंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777