लूट-खसोट के आरोपों से घिरा एवं गुंडई और बदमाशी के बल पर टिका फोर्टिस Hospital प्रबंधन खुली लूट के बाद भी बड़ी बेशर्मी के साथ यह सफाई दे रहा है कि उसने तो एमआरपी के हिसाब से ही आद्या सिंह और भीम सिंह से पैसे वसूले।
Fortisin-search-of-mota-marij
आद्या नामक 7 वर्षीय बच्ची को इस Hospital में डेंगू के इलाज के लिए लाया गया था। उस बच्ची का तो इसने ठीक से इलाज किया नहीं और उस बच्ची को इस Hospital ने स्वर्गलोक पहुंचाने के साथ ही उसके परिजनों से 16 लाख का बिल भी वसूल लिया।
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (National Pharmaceutical Pricing Authority) यानी NPPA के अनुसार, फोर्टिस Hospital ने आद्या सिंह के डेंगू के इलाज में काम आई दवाओं व अन्य मेडिकल सामग्री पर 200 से 1700 प्रतिशत तक मुनाफा वसूला। इतना बताकर NPPA ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।