खबरविशेष

Crime में उत्तर प्रदेश ने टॉप किया-NCRB

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पिछले साल दिल्ली में ही सर्वाधिक संख्या में ऑटो चोरी के मामले एनसीआरबी (NCRB) द्वारा दर्ज किए गए। रोजाना औसतन चार वाहन चोरी हुई।

साइबर अपराध के मामले में मुंबई 980 मामलों के साथ शीर्ष पर रहा। वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध होने के 3,562 मामलों के साथ मुंबई शीर्ष पर रहा जबकि बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में यह दूसरे स्थान पर रहा।

पिछले साल देश में विभिन्न अपराधों को लेकर कुल 37,37,870 लोग गिरफ्तार किए गए, जबकि 32,71,262 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। 7,94,616 को दोषी ठहराया गया और 11,48,824 लोगों को बरी या आरोपमुक्त कर दिया गया।

आईपीसी अपराधों में साल 2015 से 2016 में 0. 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले तीन साल में देश में हत्या के मामलों में कमी आने की प्रवृत्ति दर्ज की गई। वहीं, अपहरण् के मामलों में वृद्धि होने की प्रवृत्ति रही है।

अनुसचित जातियों के खिलाफ अपराध में 5.5 प्रतिशतकी वृद्धि हुई है। एसएसी के खिलाफ वारदात किए जाने की सबसे संख्या (10,426 मामले) उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई। इसके बाद बिहार का स्थान है जहां 5,701 मामले दर्ज किए गए।

एनसीआरबी (NCRB) द्वारा अनुसूचित जातियों के खिलाफ ज्यादती के मप्र में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए जो 1,823 मामले हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4 5 6Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button