खबरविशेष

Crime में उत्तर प्रदेश ने टॉप किया-NCRB

यूपी में बलात्कार की 4,816 (12.4%) घटनाएं दर्ज की गई। इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान है जहां इसकी 4,189 (10.7%) घटनाएं दर्ज की गई। साल 2015 से साल 2016 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामलों को पति या उसके रिश्तेदारों ने अंजाम दिया। साल 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 19 बड़े शहरों में दिल्ली में बलात्कार के 1,996 (40%) मामले दर्ज किए गए।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के पिछले साल 33 प्रतिशत (13,803 वारदात) मामले दर्ज किए गए। इस मामले में मुंबई दूसरे स्थान पर जहां 12.3 प्रतिशत (5,128) मामले दर्ज किए गए। पुणे तीसरे स्थान पर है जहां बलात्कार के 354 मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में बलात्कार के 159 मामले दर्ज किए गए। इस तरह समूची राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह के मामलों की संख्या 2,155 रही।

एनसीआरबी (NCRB) के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र पंवार ने बताया कि ब्यूरो ने 19 बड़े शहरों के ग्रामीण इलाकों के अपराधों की संख्या को डेटा में शामिल नहीं किया है।

Previous page 1 2 3 4 5 6Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777