2016 में हत्या और महिलाओं के खिलाफ वारदात जैसे जघन्य अपराध उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक संख्या में दर्ज किए गए। वहीं, देश के 19 बड़े शहरों में दिल्ली सबसे असुरक्षित शहर रहा। जहां बलात्कार के करीब 40 प्रतिशत मामले और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराध के 33 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए। ऐसा कहना है एनसीआरबी (NCRB) का।
One India photo of Crime Diary
(NCRB) के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले साल हत्या के सर्वाधिक 4,889 मामले दर्ज किए गए। जो 16.1 प्रतिशत हैं। इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां 2,581 हत्याएं हुई, जो 8.4 प्रतिशत है।
साल 2016 के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के कुल मामलों में यूपी में 49,262 मामले (14.5%) दर्ज किए गएl जिसके बाद पश्चिम बंगाल का स्थान है, जहां 32,513 मामले (9.6%) दर्ज किए गए।
देश में बलात्कार के मामलों में साल 2015 के 34,651 मामलों की तुलना में साल 2016 में 12.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़ कर 38,947 हो गई। एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल मध्य प्रदेश में सर्वाधिक संख्या में बलात्कार की 4,882 (12.5%) घटनाएं दर्ज की गई, जिसके बाद यूपी का स्थान है।