सैनिकों को लेकर भागा US, कुवैत पर हमले के बाद क्या हुआ?
कुवैत में हमला ईरान ने किया है वो बेहद खतरनाक है और इसमें कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर ईरान ने ड्रोन अटैक किया था। दरअसल अली अल सलेम अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने वनवे अटैक ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया था। जिससे वहां पर तैनात कई अमेरिकी फौजी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। इस कदर जख्मी कि उन घायल अमेरिकी सैनिकों को लेकर एक C17 ए ग्लोब मास्टर प्लेन कुवैत से जर्मनी के लिए रवाना हुआ। यह बड़ा हवाई जहाज घायल फौजियों को लेकर जर्मनी के रामस्टीन एयरबेस पर उतरा। हालांकि इस तरह के दावों को लेकर अमेरिका और ईरान दोनों से जुड़े सोर्सेस आमने-सामने हैं। ईरानियन आर्मी ग्राउंड फोर्सेस ने कुवैत में मौजूद अली अल सलेम बेस को निशाना बनाया है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि इन हमलों में कई अमेरिकी फौजी जख्मी हो गए हैं। अब दावा किया जा रहा है कि फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा बताता है कि अमेरिका का C17A ग्लोब मास्टर प्लेन कुवैत से जर्मनी के रामस्टीन एयरबेस के लिए रवाना हुआ था। लेकिन इन दावों में एक बड़ा मोड़ तब आया जब यूएस सकम ने इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया।
सकम ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि इस हफ्ते ईरान के हमले में कोई भी अमेरिकी फौजी जख्मी नहीं हुआ है। सभी अमेरिकी फौजी महफूज़ हैं और उनका पूरा हिसाब रखा जा रहा है। अमेरिकी डिफेंस सेंटर जो मिडिल ईस्ट से ऑपरेट करता है सेंट कॉम उसका दावा है कि ईरान और उससे जुड़े हैंडल झूठी खबरें फैला रहे हैं। लेकिन कुवैत और बहरीन के जिन अमेरिकन बेससेस पर हमला हुआ है, उसे ईरान ने डंकी की चोट पर काबिले कुबूल किया है और दुनिया को बता दिया है कि हां हमने मारा है। ईरान में रह रहे भारतीय स्कॉलर और मिडिल ईस्ट एक्सपर्ट मौलाना जमीर अब्बास जाफरी का कहना है कि ईरान के ऑफिशियल न्यूज़ चैनल्स ने बाकायदा ऐलान किया है कि कुवैत और बहरीन के दोनों बेसिस और अमेरिकन अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम को ईरान ने ही टारगेट किया था। इसकी वजूहात भी बताई है ईरान ने। उसका कहना है कि हमने किशम आइलैंड पर दुश्मनों के सर्िलंस ड्रोन पकड़े हैं।



