विश्‍व

शेख हसीना ने ये क्या कर दिया? बांग्लादेश में अचानक कैसे हुए 85 धमाके

भारत की शरण में बैठी बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने साइन करके एक चिट्ठी भिजवाई है। शेख हसीना ने भारत छोड़ने के लिए इस चिट्ठी पर साइन किया है। इस हैरान कर देने वाली घटना के बीच बांग्लादेश में 85 से ज्यादा बम धमाके हो चुके हैं। दरअसल बांग्लादेश में शेख हसीना के गढ़ माने जाने वाले गोपालगंज, काशियानी, तंगीपारा और फिरोजपुर जिलों में जबरदस्त बवाल मच गया है। इन जिलों में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी के सदस्यों के दफ्तर जलाए जा रहे हैं। हैरानी की बात देखिए कि सिर्फ पार्टी के दफ्तर ही नहीं जलाए जा रहे बल्कि बीएनपी सांसदों के घर भी जला दिए गए। पुलिस स्टेशनों, ग्रामीण बैंकों की शाखाओं और मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को भी जला दिया गया है। मोहम्मद यूनुस तो आपको याद ही होंगे। यह कुछ समय के लिए बांग्लादेश केयरटेकर प्रधानमंत्री रहे। लेकिन उसी छोटे से समय में इनके कहने पर बांग्लादेश के कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। यहां तक कि शेख हसीना के सरकारी आवास और पारिवारिक घर को भी तोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777