सर्दियों में Hair Fall रोकने में मददगार है Rosemary Water और Argan Oil का यह नुस्खा
विंटर के सीजन में ड्राई और बेजान स्किन से परेशानी होती है, लेकिन बालों का झड़ना किसी समस्या से कम नहीं है। ठंड में नमी की कमी के कारण बाल रुखे, बेजान होने लगते हैं और डैंडफ्र की दिक्कत भी बढ़ने लगती है। वैसे इस समस्या से लोग सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। यदि आप भी डैंड्रफ, स्कैल्प का ड्राई होना और सिर में खुजली की समस्या से परेशान हैं, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है।
अक्सर लोग बाजार के महंगे एंटी हेयर फॉल शैंपू और सीरम जैसी चीजों पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन अब आप घर में रहकर ही प्राकृतिक रुप से हेयर केयर के दो सबसे असरदार इंग्रीडिएंट्स का प्रयोग करके अपने बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। आइए आपको इन दो इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताते हैं।
सर्दियों में बालों के लिए रोजमेरी वॉटर और आर्गन ऑयल
गौरतलब है कि रोजमेरी वॉटर और आर्गन ऑयल दोनों ही बालों के लिए सबसे फायदेमंद है। रोजमेरी में बालों की जड़ों को एक्टिव करने में मदद करेंगे। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाएं आर्गन ऑयल और रोजमेरी वाटर।
रोजमेरी वॉटर कैसे बनाएं और लगाएं?
– सबसे पहले आप एक बर्तन में एक गिलास पानी लें।
– अब इसमें रोजमेरी की पत्तियां डालकर इसे 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
– जब पानी हल्का हरा और थोड़ा कम हो जाए, तो इसे ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में डाल लें।
– इसके बाद आप अपने स्कैल्प और बालों पर स्प्रे कर सकते हैं। इसे हफ्ते में दो से तीन बार रात में सोने से पहले लगाएं।
– दूसरे दिन आप अपने बालों को साफ पानी से माइल्ड शैंपू के साथ धो सकते हैं।
आर्गन ऑयल का सही इस्तेमाल कैसे करें?
रोजमेरी वॉटर बालों में सूखने के बाद हथेली पर तीन से चार बूंद आर्गन ऑयल लें और बालों की लंबाई व सिरों पर अच्छे से लगा सकते हैं। यह तेल बालों में नमी बनाए रखता है, इससे बाल रुखे होने से बचते हैं और मुलायम दिखते हैं।
सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स
– सर्दियों के समय तेज गर्म पानी से हेयर वॉश बिल्कुल न करें। इसके जगह पर गुनगुने पानी से बाल धो सकते हैं।
– बाल गीले होने पर कमजोर हो जाते हैं, इसलिए इन्हें प्राकृतिक रुप से सूखने दें। सूखने के बाद ही चौड़े दांतों वाली कंघी से बालों को सुलझाएं।
– इस मौसम में विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन जरुर करें। बालों की सेहत को बेहतर रखने में मदद करेगा।



