विविधविशेष

Rashmika Mandanna डीपफेक वीडियो मामला में मृणाल ठाकुर

प्रौद्योगिकी अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रही है और इसका विकास रोमांचक नवाचार और कुछ परेशान करने वाले विकास दोनों ला रहा है।

वर्तमान युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर), वर्चुअल रियलिटी (वीआर), मेटावर्स, रोबोटिक्स और कई अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित एक गहरा परिवर्तन देखा जा रहा है।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के, छेड़छाड़ कर बनाए गए वीडियो (डीपफेक वीडियो) के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मृणाल ठाकुर, नागा चैतन्य और चिन्मयी श्रीपदा सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके समर्थन में आगे आई हैं।

तथ्य की जांच करने वाले एक व्यक्ति ने ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया हस्ती जारा पटेल के मूल वीडियो के साथ रश्मिका मंदाना का ‘डीपफेक वीडियो’ क्लिप पोस्ट किया और उन्होंने भारत में ‘डीपफेक’ से निपटने के लिए एक कानूनी और नियामक ढांचे की तत्काल आवश्यकता रेखांकित की।

फिल्म ‘गुडबाय’ में मंदाना के सह कलाकार अमिताभ बच्चन ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बच्चन इस पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले व्यक्ति थे।

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए मंदाना की प्रशंसा की और उन लोगों से इस मुद्दे पर मूक दर्शक न बने रहने का आग्रह किया, जिन्होंने अब तक चुप्पी साध रखी है।

ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए धन्यवाद रश्मिका, अब तक हमने इसकी (डीपफेक) सिर्फ झलकियां देखी हैं, लेकिन हममें से बहुतों ने चुप रहना ही बेहतर समझा है।

हम एक समुदाय, एक समाज के रूप में कहां जा रहे हैं? उन्होंने लिखा, हम लोग एक अभिनेत्री होने के नाते सुर्खियों में हो सकते हैं, लेकिन दिन के अंत में हममें से हर कोई इंसान है।

हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? चुप मत रहिए, अब समय नहीं है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777

slot gacor