विविध

India-US Trade Deal अंतिम पड़ाव पर, US देगा प्रतिस्पर्धियों से बेहतर Tariff लाभ

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन वाशिंगटन ने नई दिल्ली को भरोसा दिलाया है कि उसे अन्य समान अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में टैरिफ के मामले में काफी फायदा मिलेगा। हालांकि, यह काफी हद तक अंतिम टैरिफ ढांचे पर निर्भर करेगा, क्योंकि प्रस्तावित समझौते को लेकर बातचीत अभी भी जारी है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने भारत को आश्वासन दिया है कि व्यापार समझौते में उसे अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में टैरिफ (शुल्क) के मामले में फायदा मिलेगा। अधिकारी ने कहा हमें देखना होगा कि टैरिफ का ढांचा किस तरह सामने आता है। अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है और भारत चालू वित्त वर्ष (FY) के अंत तक इस समझौते के पहले चरण को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि साथ ही एक बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर भी बातचीत चल रही है।

विश्लेषकों का कहना है कि इसी वजह से दोनों पक्षों को समझौता पूरा करने में समय लग रहा है। हालांकि, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार को जोर देकर कहा कि ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया गया है और व्यापार समझौता अब ‘अंतिम चरण’ में पहुंच गया है। उन्होंने कहा हमें पूरी उम्मीद है, और कई मायनों में यह मानकर चल रहे हैं कि हम अब आखिरी पड़ाव पर हैं। यह कोई छिपी हुई बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कुछ आखिरी मुद्दे बचे हैं, और इनमें से कई मामलों में चिंताएं हमारी तरफ से नहीं हैं, क्योंकि बदलाव हमारी तुलना में अमेरिकी पक्ष की तरफ से ज्यादा हुए हैं। उन्होंने कहा उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। अक्सर ऐसा होता है कि आखिरी दौर में हर कोई थोड़ा बेचैन हो जाता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777