दंगों और गुटीय झड़पों के 61,974 मामलों में सबसे ज्यादा संख्या 11,617 मामले बिहार में दर्ज की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 8,018 और महाराष्ट्र में 7,898 मामले दर्ज किए गए। देश में 2015 में दंगों और गुट संघर्षों के 61,974 मामले दर्ज किए गए।
भारत में विदेशियों के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित जगह
विदेशियों के लिए भारत में दिल्ली सबसे असुरक्षित जगह है। पिछले साल पर्यटकों के खिलाफ हुई आपराधिक घटनाओं में 40 प्रतिशत राष्ट्रीय राजधानी में हुईं।
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल (वर्ष 2016 में) देशभर में विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपराध के कुल 382 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 154 मामले दिल्ली से हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (38) और पुडुचेरी (33) का स्थान है।
साल 2015 में दिल्ली में विदेशी नागरिकों के खिलाफ दर्ज किए गए अपराधों की संख्या 147 थी, जो पिछले साल बढ़कर 154 हो गई।
Back to top button