भारत

सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सासंद सोनिया गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सोनिया गांधी लालू यादव का हालचाल जानने उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंचीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। मुलाकात को लेकर RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली आए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को सोनिया गांधी को इसकी जानकारी दी गई थी, जिसके बाद वह सोमवार को लालू यादव से मिलने पहुंचीं। तेजस्वी यादव ने कहा, “लालू यादव और सोनिया गांधी ने एक-दूसरे को विपरीत परिस्थितियों में सहयोग किया है। दोनों का पुराना रिश्ता रहा है।

INDIA गठबंधन की एकजुटता पर क्या बोले तेजस्वी?
INDIA गठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में विपक्षी दलों को मजबूती के साथ चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने विपक्षी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा, “जब तक एक नहीं होंगे, हम लड़ाई नहीं जीतेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777