एनालिसिस

भाजपा को Warning और कांग्रेस को Lesson

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

गुजरात के चुनाव परिणामों ने जहां भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी (warning) दी है, वहीं बर्फीले प्रदेश हिमाचल में कांग्रेस को बहुत बड़ा सबक (Lesson) सिखाया है। इन दोनों चुनाव परिणामों के नेपथ्य से कुल मिलाकर यह संदेश तो प्रवाहित हो ही रहा है कि कांग्रेस धीरे-धीरे ही सही, परंतु सत्ता मुक्त पार्टी की ओर आहिस्ता-आहिस्ता कदम बढ़ा रही है।

गुजरात और हिमाचल चुनाव पर नरेन्द्र मोदी और राहुल
गुजरात और हिमाचल चुनाव पर नरेन्द्र मोदी और राहुल

वर्तमान में कांग्रेस के पास देश के चार ही राज्य ऐसे हैं, जहां उसकी सरकार है। इतना बड़ा देश और केवल चार राज्य। यह कांग्रेस के लिए आत्म मंथन का विषय होना चाहिए। वैसे कांग्रेस गुजरात में अपनी बढ़ती हुई ताकत को देखकर आत्म मुग्ध हो रही है। जो उसे कोई निश्चित दर्ज नहीं करा सकती।

वह अपनी हार को भी जीत मानने की भयंकर भूल कर रही है। हालांकि यह सत्य है कि जो हारकर भी जीत जाए, उसे बाजीगर कहते हैं, और बाजीगरी के हिसाब से भी देखा जाये तो इसपर भी भाजपा का ही वर्चस्व ज्यादा मजबूत दिखाई देता है। उस मुकाबले में भी कांग्रेस अभी भाजपा के सामने बौनी है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
1 2 3 4 5 6 7 8Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button