ट्रिगर न्यूज

अखिलेश दिन में सपना देखते हैं: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

बागपतः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने के अखिलेश यादव के दावे को खारिज करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार बनी, तब-तब गुंडाराज और अराजकता का माहौल रहा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पाठक ने कहा कि सपा का जंगलराज प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनने के यादव के दावे पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘दिन में सपने देखते’ हैं और भाजपा की आलोचना करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777

slot gacor