पंचतंत्र

PanchTantra-टका नहीं तो टकटका भाग-5

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सच तो यह कि, जिसे ऊपर वाला बचाना चाहेगा, उसे कोई क्या मार सकता है? और यदि उसकी नज़र टेढ़ी हुई तो क्या कोई किसी को लाख जतन करके भी बचा सकता है? किसी निरीह बालक को ले जाकर जंगल में छोड़ दो तो भी बचाने वाला चाहेगा तो वह बच जाएगा।

इसके उलट यदि कोई डरता रहे कि बाहर निकला तो जाने क्या हो जाए और अपने बचाव का सारा उपाय करके घर में दुबका रहे तो भी सर्वनाश होना है, तो होकर ही रहेगा।

इधर यमुना के जिस कछार में संजीवक हुंकारता और दहाड़ता हुआ बेरोक-टोक घूम रहा था उसके पास के जंगल में पिंगलक नाम का एक शेर रहता था। पिंगलक शेर तो था ही, उस जंगल का राजा भी था। राजाओं की तरह ही कहीं भी जाना हो, वह अपने दल-बल के साथ चलता था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
Previous page 1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button