कर्ज में डूबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (R Com.) के कर्ता-धर्ता अनिल अंबानी ने टेलीकॉम सेक्टर (Telecom Sector) को पैसा चूसने वाला बताया है। Telecom Sector में बढ़ती मोनोपॉली पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा पूंजी लगाकर ही इसमें टिक पाना संभव है।
Jai-Anmol & Anil-D-Ambani
कर्ज के चलते R Com को अपने उपभोक्ता कारोबार को बंद करना पड़ा है। अंबानी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कर्ज पुर्नरुद्धार की नई योजना पेश की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने विभिन्न संपत्तियों की बिक्री से 40,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है।
अनिल अंबानी ने कहा कि “Wireless Telecom Sector” के लिए संकट की स्थिति है। इसने अनगिनत लोगों और कंपनियों को निगल लिया है।