इसके बाद कहा जायेगा कि चाहें तो घर ले जा सकते हैं, सुबह आकर ओपीडी में दिखा लीजिऐगा। ये डॉक्टर ये भी बताने को तैयार नहीं होते कि हुआ क्या है? इस एक्टिंग में रहते हैं, गोया भगवान यही हैं, ज्यादा कुछ पूछिए नहीं, ये बतायेंगे कुछ नहीं, क्योंकि पता इन्हें भी कुछ नहीं। बस ये भी मशीन के सहारे आपका खून चूसने के लिए रखे गये हैं।
ये हाल आपको बता रहा हूॅं। लखनऊ के गोमती नगर स्थित सेन्ट जोजेफ अस्पताल का। जिसे ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित किया जाता है। और सच्ची सेवा करने का दम्भ भरता है। लूट-खसोट का धन्धा यहॉं पर भी जोरदारी से शुरू हो गया है। बताईये गैस के पेसेन्ट को रात में ईसीजी किये जाने का क्या तुक।
ये सारा कृृत्य इसलिए कि बेड पर ही ईसीजी लिए जाने के चार्ज किए 250 रूपये, उसके करने के सर्विस चार्ज लिए 75 रूपये अलग से। शुगर टेस्ट के चार्ज किये 75 रूपये उसके भी बतौर सर्विस चार्ज 50 रूपये अलग से वसूल किये।
Back to top button