24 साल पहले पिता ने खोया था अपना बेटा, जिद और जुनून के साथ ऐसे ढूंढा
24 साल तक किसी के लिए एक अग्नि परीक्षा की तरह साबित होगी। ऐसा ही कुछ चीन के शख्स ने कर दिखाया है। आपको बता दें कि चीन के शैंडोंग प्रांत में रहने वाले गुओ गैंनटैंग का बेटा 24 साल पहले गुमशुदा हो गया था।
उसके बेटे को एक महिला ने किडनैप कर लिया था। उस वक्त उसके बेटे की उम्र केवल 2 साल थी। बेटे की गुमशुदगी के बाद पिता ने अपने बेटे को ढूंढने के लिए क्या-क्या नहीं किया। इस बीच उन्होंने अपने आप से कसम खाई और अपने बेटे को ढूंढने के लिए उन्होंने चीन का कोना-कोना छान लिया।
खोए हुए बेटे को पाने के लिए पिता ने चीन के हर कोने के चक्कर लगाए। कभी पैदल तो कभी बाइक से 5 लाख किलोमीटर तक का सफर तय किया। और कड़े संघर्ष के 24 साल बाद आकिरकार पिता ने 24 साल बाद अपने बेटे को ढूंढ निकाला। बेटे का नाम गुओ शिनज़ेन है।
और अब उसकी उम्र 26 वर्ष हो चुकी है। औऱ वह अब एक स्कूल टीचर है। चीनी पुलिस ने गुओ की काफी मदद की और चीन के हेनान प्रांत में रहने वाले एक व्यक्ति की पहचान कर पिता का डीएनए बेटे से मिलाया गया। और डीएनए मैच भी हो गया। 24 वर्ष बाद जब पिता और बेटे मिले। तो दोनों काफी भावुक हुए। 24 साल का लंबा सफर तय करने वाले पिता के लिए सच में यह एक खुशी के आंसू वाला पल था।