विश्व
लंदन में 19 वर्षीय भारतीय पत्नी की हत्या के लिए व्यक्ति को उम्र कैद की सजा
लंदन। लंदन में 24 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 19 वर्षीय भारतीय पत्नी महक शर्मा की हत्या के लिए दोषी करार दिया गया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। दोषी को पैरोल याचिका दाखिल करने से पहले कम से कम 15 वर्ष की अवधि जेल में काटनी पड़ेगी। साहिल शर्मा को पिछले वर्ष अक्टूबर में दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में ऐश ट्री वे स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया था। महक शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी और इस अपराध को अंजाम देने के शक में भारतीय नागरिक साहिल को मौके से गिरफ्तार किया गया था।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।