
पपीते के फायदे के साथ-साथ पढ़ें इसके नुकसान, जानें किस समय खाना होता है फायदेमंद
पपीता बहुत फायदेमंद फल है। खासकर पेट के लिए बहुत गुणकारी होता है। आजतक आपने पपीते के गुणों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन क्या आप पपीते से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं। आइए हम आपको बताते हैं पपीता खाने से हमे क्या हानि हो सकती है-
पपीते के नुकसान
पपीता रक्त शर्करा के लेवल को कम कर सकता है। ऐसी स्थिति मधुमेह के मरीजों के लिए घातक हो सकी है। इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह आवश्य लें।
गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए। पपीते के बीज और जड़ भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कुछ लोगों को पपीते से एलर्जी हो सकती है। इसमें सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द और खुजली आदि शामिल है। ऐसे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि आप रक्त को पतला करने वाली दवाओं का सेवन कर रहे हैं या आपका पेट खराब है, तो भी पपीते का सेवन न करें। विशेषज्ञों के अनुसार, पपीते की बाहरी त्वचा में लेटेक्स होता है, जो पेट खराब होने या दस्त का कारण बन सकता है। इससे पेट में दर्द की भी शिकायत हो सकती है।
पपीते में मौजूद एंजाइम पपेन से सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
पपीते के फायदे
पाचन में फायदेमंद
पपीते का ये फायदा को सब जानते ही हैं कि ये पाचन में बहुत फायदा करता है। पपीते के सेवन से शरीर को कई जरूरी तत्व मिल जाते हैं। इसमें पपेन समेत कई पाचक एंजाइम्स और कई डायट्री फाइबर्स होते हैं। इसमें बीटा कैरोटिन, विटामिन ई और फोलेट आदि पाए जाते हैं, जो कब्ज से बचाते हैं।
वजन न बढ़ने दे
पपीता वजन कम करने में बहुत मदद करता है। पपीते में कोलेस्ट्रॉल और वसा न के बराबर पाया जाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। एक मध्यम आकार के पपीते का सेवन फायदेमंद होता है, इसमें 120 कैलोरी, विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम आदि होते हैं।
इम्यूनिटी करे स्ट्रोंग
पपीते से शरीर को विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में मिलता है, जो सफेद कोशिकाओं के निर्माण में सहायक साबित होता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, विटामिन ए और ई हमारे प्रतिरक्षा तंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। इससे कई बीमारियां दूर रहती हैं।
आंखों को भी रखे स्वस्थ
पपीते में आंखों को फायदा देने वाला विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। इसमें नीली रोशनी से आंखों का बचाव करने वाला कैरोटिनॉइड ल्यूटिन पाया जाता है। ये रेटिना की रक्षा करता है और मोतियाबिंद के खिलाफ भी लड़ता है।
कैंसर से बचाव
पपीते में मौजूद लाइकोपिन, कैरोटिनॉइड, एंटीऑक्सिडेंट, बीटा-क्रिप्टोक्साथीन और बीटा कैरोटिन आदि तत्व कैंसर से बचाव करते हैं।
पपीता खाने का सही समय
पपीते का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। लेकिन डिनर के बाद पपीता नहीं खाना चाहिए। क्योंकि फाइबर युक्त होने की वजह से पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसमें एसिडिक गुण कम होने के कारण सुबह के समय खाने से ये अच्छे से पच जाता है। इसमें पानी की मात्रा और फाइबर भरपूर होता है। जो शरीर की मेटाबोलिक रेट को संतुलित करता है। लेकिन यह ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसकी कुछ मात्रा शाम के नाश्ते में भी ले सकते हैं।