फ्लैश न्यूजभारत

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया और इस दिवस को उन्होंने भारत की राष्ट्रीय यात्रा का एक निर्णायक अध्याय बताया।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गोवा मुक्ति दिवस हमें हमारी राष्ट्रीय यात्रा के एक निर्णायक अध्याय की याद दिलाता है। हम उन लोगों के अदम्य साहस को याद करते हैं जिन्होंने अन्याय के आगे झुकने से इनकार कर दिया और साहस व दृढ़ विश्वास के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करते हुए उनके बलिदान हमें लगातार प्रेरित करते रहते हैं।’’ यह दिवस हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1961 में पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराने के लिए सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता का स्मरणोत्सव है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777