लाइफस्टाइल

पीपल के पत्ते से जुड़ा यह उपाय दूर करेगा हर परेशानी, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

हिंदू धर्म में पौराणिक काल से ही पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस पेड़ में त्रिदेव यानी की ब्रह्मा, विष्णु, महेश का निवास होता है। पीपल के पेड़ में ब्रह्मा जी, ऊपरी भाग में शिव और तने में श्रीहरि विष्णु का वास माना जाता है। मान्यता है कि पीपल के पेड़ की जड़ की पूजा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलती है।

ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में अपार सुख-शांति, धन-ऐश्वर्य चाहते हैं, तो आपको इस पीपल के पेड़ से जुड़े ये उपाय जरूर करने चाहिए। यह उपाय आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में..

पीपल के पत्ते का उपाय

यदि आप लंबे समय से किसी तरह की बीमारी से परेशान हैं, तो रात में सोने से पहले पीपल के पत्ते को तकिए के नीचे रख दें। इस उपाय को करने से पीड़ित व्यक्ति को जल्द ही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

जीवन से दुख और संकटों को दूर करने के लिए सोमवार के दिन या फिर किसी खास मौके पर पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग विराजमान कर रोजाना पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोग सुबह स्नान आदि कर पीपल के पत्ते को गंगाजल से स्वच्छ कर लें। फिर इस पत्ते पर हल्दी और दही से ‘ॐ हं हनुमते नमः’ लिखें। इसके बाद सच्चे मन से इस पत्ते की पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ करें। अंत में इस पत्ते को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777