उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

25 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार, 4 लाख से अधिक किसानों को मिला फायदा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 25 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की सरकारी खरीद हो चुकी है। अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ताजा आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष धान खरीद में किसानों की भागीदारी बढ़ी है और ऑनलाइन केंद्रों के माध्यम से व्यवस्था को और सुदृढ़ हुई है। किसानों की भागीदारी के लिहाज से भी यह वर्ष महत्वपूर्ण रहा है।

वर्ष 2025-26 में धान खरीद से अब तक 4,09,444 किसान सीधे जुड़े हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 3,73,840 थी। अभी तक के आकड़ों पर गौर किया जाये तो वर्तमान विपणन वर्ष 2025-26 में अभी तक धान की खरीद का कुल आंकड़ा 2,50,2149.60 मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777