न्यायपालिका (Judiciary) की असली तस्वीर सुप्रीम कोर्ट के चार जजों द्वारा प्रेस के सामने आने से खुद-ब-खुद सामने आ गई, जिससे निष्पक्षता की नींव हिल गई, जिसके लिए वह जानी जाती है। इतने के बाद भी निष्पक्षता का कोई पर्दा दिखाई नहीं दिया। देश के इतिहास में पहली बार न्यायाधीशगण आमजन के सामने हैं।
Justice_Chemaleshwar
सुप्रीम कोर्ट के चार जजों, जस्टिस जे0 चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, मदन बी0 लोकुर और कुरियन जोसेफ ने इतिहास बना दिया जब उन्होंने इस बारे में अपना पक्ष बताने के लिए प्रेस कांफ्रेंस कर दी कि मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्र क्या करते आए हैं।
उनकी दलील है कि मुख्य न्यायाधीश ओहदे में बराबरी वाले लोगों के बीच पहले नम्बर पर हैं, न उससे कम और न ज्यादा, लेकिन उनका आरोप है कि मुख्य न्यायाधीश हर जगह खुद ही दिखाई देते हैं।