विविध

राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ केएल राहुल इस ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड क्लब’ में हुए शामिल

नई दिल्ली : टीम इंडिया की सलामी जोड़ी शिखर धवन (नाबाद 64) और लोकेश राहुल (नाबाद 67) की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने पाल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 134 रन बना लिए हैं. भारत तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है. इसी के साथ केएल राहुल की रिकॉर्ड में एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. राहुल की यह लगातार 7वीं अर्धशतकीय पारी रही. ये राहुल के टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक है. बता दें कि राहुल ने चोट के बाद अच्छी वापसी की है. कप्तान विराट कोहली ने उन पर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरे उतर रहे हैं.

7 लगातार टेस्ट पारियों में अर्धशतक जमाकर राहुल ने गुंडप्पा विश्वनाथ और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में 57 रनों की पारी खेली थी. जो साबित करता है कि राहुल की फॉर्म में कोई बदलाव नहीं आया है.

भारत के लिए लगातार अर्धशतक का रिकॉर्ड
7 लोकेश राहुल, 2017
6 गुंडप्पा विश्वनाथ, 1977-1978
6 राहुल द्रविड़, 1997-1998

इस ‘एलीट क्लब’ में हुए शामिल

क्रिकेट इतिहास में अब तक वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स, जिम्बॉब्वे के एंडी फ्लावर, वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल, श्रीलंका के कुमार संगाकारा और ऑस्ट्रेलिया के क्रिस रोजर्स लगातार पारियों में 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. राहुल ने पाल्लकेले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़कर इन खिलाड़ियों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

राहुल की इस लगातार अर्धशतकीय पारी का सिलसिला इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट से शुरू हुआ. इसी बीच राहुल कुछ मैचों में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में राहुल ने लगातार पांच अर्धशतक जड़े थे. बता दें कि चौथे और निर्णायक धर्मशाला टेस्ट में भारत की पहली पारी में लोकेश राहुल ने अर्धशतक (60 रन) जमाया था. उन्होंने मौजूदा सीरीज में लगातार चौथा अर्धशतक जड़ा था, जबकि सीरीज में राहुल की यह पांचवां अर्धशतक रहा. 24 साल के इस सलामी बल्लेबाज ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64, 10, 90, 51, 67, 60 रनों की पारी खेली थी.

सीरीज में बगैर शतक पांच अर्धशतक लगाने वाले इस भारतीय बल्लेबाज ने दिलीप सरदेसाई और गुंडप्पा विश्वनाथ की बराबरी भी की थी. बता दें कि दिलीप सरदेसाई ने इंग्लैंड के खिलाफ 1963-64 में और गुंडप्पा विश्वनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1977-78 में पांच अर्धशतक जड़े थे. प्रारंभिक बल्लेबाज के तौर पर किसी सीरीज में बगैर शतक पांच अर्धशतक लगाने वाले लोकेश राहुल पहले भारतीय बन गए थे.

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने वाली भारतीय टीम की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे धवन और लोकेश ने दोनों अर्धशतक जड़ चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल का लगातार 7वां अर्धशतक
टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल का लगातार 7वां अर्धशतक

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777