विविध

प्रो कबड्डी लीग: गुजरात ने हासिल की दूसरी जीत, मुम्बा की दूसरी हार

अहमदाबाद: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की नई टीम गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स ने लीग के सीजन-5 में एकतरफा खेल की दम पर शुक्रवार (11 अगस्त) को यू-मुम्बा को मात देते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और उसे जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया. गुजरात ने अपने घर अरेना ट्रांसस्टेडिया में खेलते हुए मुम्बा को 39-21 से करारी शिकस्त दी. गुजरात ने अभी तक चार मैच खेले हैं जिसमें से उसे एक में हार, दो में जीत मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. मुम्बा को पहले मैच में हार मिली थी, जबकि इसके बाद दो मैचों में उसने जीत हासिल की थी. वह इस मैच में हैट्रिक के इरादे से उतरी थी, लेकिन बुरी तरह हार गई.

गुजरात की टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया और मुम्बा की टीम पर शुरू से ही दवाब बनाए रखा. पहले एक मिनट तक दोनों टीमों का खाता नहीं खुला था. मैच की चौथी रेड मारने आए गुजरात के कप्तान सुकेश हेगड़े ने अपनी टीम का खाता खोला और फिर 6-0 की बढ़त ले ली. छठे मिनट में अनूप कुमार की रेड को

pro kabaddi league
pro kabaddi league

असफल करते हुए गुजरात ने मुम्बा को आल आउट किया और स्कोर 9-1 कर दिया. इसके बाद मुम्बा ने हालांकि गुजरात को अंक लेने में परेशानी खड़ी की, लेकिन वह खुद ज्यादा अंक नहीं ले पाई. गुजरात की टीम हाफ टाइम में 20-6 की बढ़त के साथ गई.

14 अंकों की बढ़त लिए मेजबान टीम दूसरे हाफ में उतरी और मुम्बा के लिए इस अंतर को कम करना टेढ़ी खीर साबित हुआ. दूसरे हाफ में वह दबाव में दिखी. हालांकि इस हाफ में मुम्बा ने अपने खाते में 15 अंकों का इजाफा किया, लेकिन यह उसकी हार को टालने में नाकाफी साबित रहा. गुजरात के लिए रोहित गुल्ला ने नौ अंक लिए जबकि सचिन ने आठ अंक जुटाए. मुम्बा के लिए कुलदीप सिंह और कप्तान अनूप कुमार ने चार-चार अंक लिए.

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777