फिल्मीनगरी मुंबई से एक दुखद ख़बर सामने आयी है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा से परदे और परदे के पीछे से सबको अपना मुरीद बना लेने वाले “शानदार” शशि कपूर साहब अब हम हमारे बीच नहीं रहे। लम्बी बीमारी से जूझ रहे शशि कपूर ने सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शाम ५:२० पर अंतिम साँस ली। वह ७९ वर्ष के थे।
shashi kapoor, the hero
शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था और वह पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। तीनो भाइयों (राज ,शम्मी और शशि ) में सबसे छोटे शशि कपूर का जन्म १८ मार्च १९३८ को ब्रिटिश भारत के कलकत्ता में हुआ था।
१९५८ में उन्होंने ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी रचाई जिससे उनके तीन बच्चे – संजना, कुणाल और कारन कपूर हुए। उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत ९१४८ में बाल कलाकार के तौर पर फिल्म आग से की और बतौर लीड हीरो १९६१ में आयी फिल्म धर्मपुत्र से परदे पर कदम रखा।