अभिनेता शशि कपूर का निधन सोमवार की शाम मुंबई के कोकिलाबेन हस्पताल में किडनी की प्राब्लम के कारण हुआ। 79 वर्षीय शशि कपूर पिछले कई सालों से किडनी की समस्या से गुजर रहे थे। शशि कपूर के निधन की खबर सुनते ही,अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, रानी मुखर्जी समेत कपूर खानदान के कई सितारे सोमवार को उनके घर पहुंचे।
Shashi Kapoor
आज तेज बारिश के बीच शशि कपूर का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित घर से सातांक्रूज हिंदू शमशानघाट ले जाने की तैयारी है। पिता के अंतिम संस्कार के लिए शशि कपूर के बेटे करण कपूर और बेटी संजना अमेरिका से मुंबई आये हैं।
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, संजय दत्त, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, रतना पाठक शाह समेत कई सेलेब्रिटी दिलबहार हीेरो शशि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हैं।