धोखा-धड़ी
PNB और OBC के बाद अब Bank of Maharashtra का घोटाला
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
अलावा इसके जब इन LC/LOU की भरपाई बैंक करते हैं तो उन्हें कैसे ज्ञात नहीं होता कि ये धन किसी को दिया गया है, जिसकी देनदारी के लिए उससे दूसरा बैंक रकम मॉंग रहा है।
PNB के बाद, BOB और OBC में धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। अब इस लिस्ट में Bank of Maharashtra का नाम भी शामिल हो गया है। ऐसी लिस्ट छोटी कतई नहीं हो सकती।
ये पूरा रैकेट है जिसमें बैंक प्रबन्धन और कारोबारियों का नेक्सस है। सीबीआई को इस नेक्सस को पकड़ना ही होगा, वरना तो उसका विभाग केवल बैंकों की धोखाधड़ी खंगालने तक ही सीमित रह जायेगा।
Bank of Maharashtra ने दिल्ली के एक कारोबारी अमित सिंगला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक सिंगला की कंपनी ‘आशीर्वाद चेन’ ने बैंक से 9.5 करोड़ का लोन लिया था और अब चुका नहीं रहे हैं। Bank of Maharashtra की शिकायत पर सीबीआई ने कारोबारी के खिलाफ FIR दर्ज की है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



