खेल-खिलाड़ी

प्रज्वलन समारोह के साथ ओलंपिक मशाल रिले का तोक्यो चरण आरंभ

तोक्यो – ओलंपिक आयोजकों ने शुक्रवार को ओलंपिक मशाल के तोक्यो आगमन के साथ ही प्रज्जवलन समारोह का आयोजन किया। इससे एक दिन पहले ही सरकार ने तोक्यो में कोरोना आपातकाल की घोषणा की थी। चूंकि डेल्टा वैरिएंट के मामलों की संख्या बढती जा रही है। इसी वजह से मशाल रिले राजधानी की सड़कों पर आयोजित नहीं की जा सकी।

तोक्यो के तटवर्ती द्वीपों पर ही इसका आयोजन किया गया। रिले की शुरूआत से अब तक कई बार इसका रास्ता बदला गया, नया रास्ता बनाया गया और सार्वजनिक पार्कों में जनता से दूर इसका आयोजन किया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के लिये मशाल कैसे आयेगी।

तोक्यो में स्टेडियमों में दर्शकों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। विदेशी प्रशंसकों के आगमन पर पहले ही रोक लगी हुई है। ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा जबकि आपातकाल 12 जुलाई से 22 अगस्त के बीच लागू रहेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess