विविध

राम रहीम मामला LIVE: सजा का एलान चंद मिनटों में

चंडीगढ़। रेप के मामले में दोषी करारा दिए गए डेरा सच्चा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को थोड़ी देर में सजा सुनाई जाएगी। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में न्यायाधीश जस्टिस जगदीप सिंह रोहतक जेल में बनी स्पेशल कोर्ट में सजा सुनाएंगे। रोहतक की सुनारिया जेल में दोपहर 2.30 बजे सजा पर सुनवाई शुरू होगी। सजा पर सुनवाई से पहले दोनों पक्षों के वकील जेल पहुंच चुके है। इस दौरान जेल में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सजा पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कोर्ट में राम रहीम के लिए अधिकतम सजा की मांग की। सजा पर बहस जारी है। जानकारों की मानें से इस मामले में दोषी करार दिए गए राम रहीम को कम से कम 7 साल की सजा हो सकती है।

पंथ प्रमुख 50 वर्षीय गुरमीत को बीते शुक्रवार को यौन उत्पीड़न के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद हालात बेकाबू हो गए थे। ऐसी स्थिति का दोहराव ना हो इसलिए प्रशासन मुस्तैद है। तब हुई हिंसा में पंचकूला में 32 लोग मारे गए थे जबकि सिरसा में छह लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा में 260 से अधिक लोग घायल हुए थे। रोहतक के उपायुक्त अतुल कुमार ने कहा कि हिंसा फैलाने वालों पर गोली चलाने में पुलिस नहीं हिचकेगी। सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह को हवाई मार्ग से रोहतक लाया जा रहा है। सजा की घोषणा दोपहर ढाई बजे तक हो सकती है। डीजीपी बीएस संधू ने कहा, ‘कानून व्यवस्था को कायम रखना आज हरियाणा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।’’

रोहतक रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि सुनारिया जेल में विशेष अदालत कक्ष बनाया गया है। विर्क ने कहा, ‘न्यायाधीश को विशेष हेलिकॉप्टर के जरिए लाया जाएगा। यह हेलिकॉप्टर रोहतक शहर के बाहरी इलाके में स्थित सुनारिया जेल के निकट हैलीपेड पर उतरेगा।’’ सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विर्क ने कहा कि हरियाणा पुलिस किसी भी हालात से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और नजदीकी जिलों के पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया, ‘केंद्र सरकार ने अर्द्धसैनिक बलों की 23 कंपनियां उपलब्ध करवाई हैं। हमारे पास पर्याप्त बल है और हमने उन्हें तैनात किया है। हम दिन रात मुस्तैद हैं और हमें पूरा विश्वास है कि कोई भी अप्रिय घटना नहीं होगी। सेना स्टैंडबाई पर रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी डेरा अनुयायी को पूरे रोहतक जिले में ना घुसने दिया जा और ना ही जेल के नजदीक उन्हें जाने दिया जाए। इसके लिए पूरे रोहतक जिले में विशेष अवरोधक लगाए गए हैं।

रोहतक रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क ने बताया, ”पूरे रोहतक जिले में हमने विशेष अवरोधक लगाए हैं। रोहतक और पड़ोसी शहरों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी के साथ अनेक अवरोधक लगाए गए हैं।’’ रोहतक के उपायुक्त अतुल कुमार ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं इसलिए लोगों नहीं डरना चाहिए। रोहतक पुलिस रेंज के तहत आने वाले डेरा के दस ‘नाम चर्चा घरों’ को पुलिस ने सील कर दिया है। पूरे हरियाणा में ऐसे कुल 103 केंद्रों पर तलाशी ली गई है।

शुक्रवार को पंचकुला में हिंसा के बाद पंथ प्रमुख के दो करीबियों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने कहा कि रोहतक में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आवश्यक कार्य नहीं हो तो वे जिले में प्रवेश ना करें। जांच के दौरान जो भी व्यक्ति जिले में आने का वाजिब कारण और पहचान पत्र नहीं दिखा पाएगा उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जिले में पहले से लागू है। इसके तहत पांच या अधिक लोगों के एक स्थान पर एकजुट होने और हथियार अथवा बंदूक लाने पर पाबंदी है। सुनारिया जेल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

सिरसा में जहां पंथ का मुख्यालय है, वहां कर्फ्यू जारी है। हिंसा के संबंध में पुलिस ने 52 मामले दर्ज किए हैं। हिंसा के दौरान पंचकुला और सिरसा में भारी तबाही मचाई गई थी। इस संबंध में 926 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा में आज स्कूल तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान ऐहतियातन बंद रहेंगे। पंजाब के भी कई संवेदनशील जिलों में स्कूल तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। रेल मंत्रालय ने नयी दिल्ली में एक बयान में कहा कि शनिवार के बाद से हरियाणा और पंजाब में कही से भी हिंसा की कोई खबर नहीं है।

दोनों राज्यों में हिंसा की वजह से रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ था जिसे बहाल कर दिया गया है। हालांकि दिल्ली-रोहतक-बठिंडा प्रखंड पर रेल यातायात अभी भी ठप है। राज्य के अधिकारियों की ओर से इस प्रखंड पर सुरक्षा संबंधी मंजूरी अभी नहीं मिली है। दोनों राज्यों में मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी। सिरसा में तब तक डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के परिसर में इंटरनेट लीज लाइनें भी ठप रहेंगी। इस बीच अधिकारियों ने पंजाब और हरियाणा में उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पंथ की चल और अचल संपत्तियों की पहचान शुरू कर दी है। बैंकों से डेरा के खातों की जानकारी मांगी गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

judi bola

slot 10 ribu

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot bonus new member 100

slot starlight princess

ibcbet

sbobet