खबर

Britain Accident में मारे गये विप्रो के तीन कर्मचारी

लंदन। दक्षिणी इंग्लैंड के एक राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर के बीच एक मिनीबस के आ जाने से हुई दुर्घटना में मारे गये आठ लोगों में विप्रो के तीन कर्मचारी शामिल हैं। हादसे के लिए दो लॉरी चालकों पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।

हादसे में घायल पांच वर्षीय एक बच्ची समेत तीन यात्री अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बस में सवार 11 लोगों का एक समूह एक कोच से मिलने के लिए लंदन जा रहा था। इसमें छह पुरूषों और दो महिलाओं की मौत हो गयी। मरने वाले पुरुषों में तीन भारतीय भी हैं जो नोटिंगघम की कंपनी कैपिटल वन के लिए काम करते थे।

संविदा कराने वाली एजेंसी विप्रो के एक प्रवक्ता ने कहा ”यह बहुत खेदजनक और दुखदायी है कि हमारे तीन सहयोगियों- कार्तिकेयन रामासुब्रमण्यम पुगालुर, रिषी राजीव कुमार और विवेक भाष्करण की ब्रिटेन में हुए भयानक सड़क हादसे में मौत हो गयी।’’

एक अन्य कर्मचारी मनो रंजन पनीरसेल्वम पांच वर्षीय एक लडकी के साथ अस्पताल में भर्ती है। इस लड़की को किसी अन्य यात्री की बेटी समझा जा रहा है। भारत में जन्मे मिनी बस के चालक क्राइक जोसेफ भी मृतकों में शामिल हैं।

31 वर्षीय रिसजार्ड मासीअरक और 51 वर्षीय डेविड वागस्टाफ पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने से हुई आठ लोगों की मौत का आरोप लगाया गया है। मासीअरक पर तय सीमा से अधिक शराब पीकर लापरवाह ढंग से वाहन चलाने का भी आरोप लगाया गया है।

थेम्स वेली पुलिस में ज्वांइट आपरेशन यूनिट फार रोड्स पुलिसिंग के मुख्य इंस्पेक्टर हेनरी पार्सन्स ने कहा ‘‘हताहत हुए लोगों में से कुछ लोग भारत से ब्रिटेन की यात्रा पर आये थे और हम विदेश में उनके परिजनों को सूचित कर रहे है।’’

मासीअरक को मिल्टन केयन्स मजिस्ट्रेट की अदालत में आज पेश करने से पहले हिरासत में रखा गया जबकि वागस्टाफ को 11 सितम्बर को इसी अदालत में पेश किये जाने से पहले जमानत दे दी गयी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777