लाइफस्टाइल

Beauty Tips: मिठाई खाने से मुंहासे होते हैं? दिवाली के बाद स्किन ब्रेकआउट का सच

दिवाली के चार-पांच दिन बाद आईने में ठोड़ी पर दो-तीन लाल दाने दिखे, और घर में किसी ने तुरंत कह दिया, इतनी मिठाई खाओगी तो यही होगा। यह बात सुनकर मन ही मन दुख होता है कि आखिर क्यों दिवाली में इतना मीठा खा लिया। हालांकि, यह बात आधी सही है। मीठा मुंहासों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन त्योहार के आसपास तनाव, भारी मेकअप और स्किन केयर में लापरवाही भी अपनी भूमिका निभाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि दिवाली के बाद चेहरे पर दाने क्यों निकल आते हैं-

तो दिवाली के बाद दाने क्यों निकलते हैं?

दिवाली के बाद दाने निकलने की कई वजहें हो सकती हैं। मसलन- तनाव इसकी मुख्य वजह है। त्योहार की तैयारी, मेहमान, खरीदारी और देर रात तक काम। वहीं, हैवी मेकअप और देर रात तक दिवाली पार्टी और फिर थकान में चेहरा धोए बिना सो जाना। इससे रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। चेहरे को बार-बार छूना भी मुंहासों की वजह बन सकता है। दीये, रंगोली और पकवान के बीच हाथों की गंदगी और तेल चेहरे तक पहुंचना आम है।

दाने निकल आए हैं, तो क्या करें

अगर चेहरे पर दाने निकल आएं तो कुछ आसान काम किए जा सकते हैं। मसलन- चेहरे को दिन में दो बार तक, और पसीना आने के बाद, किसी हल्के क्लींजर से उंगलियों से धोएं। तौलिए या स्पंज से रगड़ें नहीं। दानों को दबाएं, फोड़ें या नोचें नहीं। इससे दाने देर से ठीक होते हैं और दाग व काले निशान रहने का खतरा बढ़ता है। अल्कोहल वाले टोनर और रगड़ने वाले स्क्रब से बचें। ये स्किन को रूखा करके मुंहासे बढ़ा सकते हैं। सनस्क्रीन पर नॉन-कॉमेडोजेनिक लिखा देखें, यानी जो रोमछिद्र बंद न करे। इसके अलावा, शादी या पार्टी से लौटकर कितनी भी थकान हो, सोने से पहले मेकअप हटा दें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777