
महिला से छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ । हुसैनगंज पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार किया है। दो दिन पूर्व 12 मार्च को महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई थी।
मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने हुसैनगंज चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सुलतानपुर रोड स्थित अर्जूनगंज थाना सुशांत गोल्फ सिटी का रहने वाला है।
एडीसीपी पूरेन्दू सिंह ने बताया कि महिला ने आरोपी प्रमोद शर्मा पर छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।