उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

सीएम योगी के बयान को एडिट कर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से एक वीडियो को एडिट कर सीएम की आवाज में एक भड़काऊ पोस्ट एक्स पर अपलोड किया गया। वायरल वीडियो के आधार पर भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नवनीत तिवारी ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं, एक दैनिक समाचार पत्र में छपे मुख्यमंत्री के बयान का स्क्रीन शॉट पोस्ट कर चुनाव को लेकर टिप्पणी की गई। मामले में नरही निवासी राजकुमार तिवारी ने हजरतगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि पीड़ित नवनीत ने तहरीर में लिखा कि बुधवार सुबह 11:56 बजे सोशल मीडिया एक्स पर“Memes of BJP” नामक आईडी @tuvterAl से एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो को एडिट कर सीएम की आवाज की नकल की गई है। उसमें भड़काऊ व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777