उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

नए साल से पहले बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन, मौसम विभाग ने जारी किया भीषण ठंड का अलर्ट

लखनऊ। भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में आये उत्तर प्रदेश में नए साल से बारिश के आसार जताये गये हैं जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की आशंका है। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर समेत प्रदेश के 37 शहर घने कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। मंगलवार को कई इलाकों में दृश्यता का स्तर घटकर मात्र 20 मीटर तक रह गया, जिससे सड़कों पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

कोहरे के चलते रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज समेत विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनें 2 से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं 10 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बाराबंकी और फतेहपुर प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777