उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के सामने कठिन परीक्षा, 2027 की राह आसान नहीं

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ा संगठनात्मक दांव खेला है। पार्टी सूत्रों और राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह नियुक्ति 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को हुए नुकसान के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर की गई है, लेकिन पंकज चौधरी के सामने राह आसान नहीं मानी जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को बड़ा झटका लगा। 2019 में जहां गठबंधन ने 64 सीटें जीती थीं, वहीं 2024 में यह आंकड़ा घटकर 36 पर सिमट गया। माना जा रहा है कि ओबीसी मतदाताओं, खासकर कुर्मी समाज के एक बड़े हिस्से के पार्टी से दूर होने का असर चुनाव नतीजों में दिखा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777