विविध

Yashwant Sinha गलत हैं तो साबित करो: शिवसेना

Yashwant Sinha (यशवंत सिन्हा),  पूर्व वित्त मंत्री के आर्थिक हालात के बारे में लिखे गए लेख को गलत साबित करके दिखाए केन्द्र सरकार? शिवसेना ने चुनौती देते हुए तंज कसा हैl कि विचारों को व्यक्त करने के लिए भाजपा नेता Yashwant Sinha को क्या सजा दी जाएगी। शिवसेना ने दावा किया कि भाजपा के कई नेता व्यवस्था के खिलाफ बोलने से डरते हैं, उन्हें डर है कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें ‘‘अज्ञात खतरों’’ का सामना करना पड़ेगा।
पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा, ‘‘कुछ लोग यह मान लेते हैं कि चुनाव जीतने और ईवीएम मशीनों से छेडछाड करने से अथवा धन के इस्तेमाल मात्र से ही विकास हो जाएगा। लेकिन अर्थ व्यवस्था की हालत अब बेहद खराब है।
संपादकीय में कहा गया, ‘‘जब मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम जैसे विशेषज्ञों ने अर्थव्यवस्था की हालत का खुलासा करना चाहा तो उन्हें खरिज कर दिया दिया। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता Yashwant Sinha जिनके पास लंबे समय तक वित्त मंत्रालय का प्रभार था, ने कुछ खुलासे किए हैं। उन्हें अब बेईमान अथवा राष्ट्र विरोधी करार दिया जा सकता है।
केन्द्र की राजग सरकार की सहयोगी पार्टी ने कहा, ‘‘रूस में स्टॉलिन के शासन के वक्त जिसकी विचारधारा सरकार के विपरीत होती थी या जो सच बोलता था, रात के अंधेरे में गायब हो जाता था और फिर दोबारा नहीं दिखाई देता था। हमें देखना पड़ेगा कि यसवंत सिन्हा को क्या सजा मिलती है।
संपादकीय में दावा किया, ‘‘अगर Yashwant Sinha (यशवंत सिन्हा) गलत हैं तो साबित करो कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं में अर्थ व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर रोष है। लेकिन अज्ञात खतरों के डर से वह कुछ कह नहीं पाते।
मुखपत्र में कहा गया कि भाजपा पोषित सोशल मीडिया ‘प्रचारक’ भी Yashwant Sinha (यशवंत सिन्हा) को गलत साबित नहीं कर पाएंगे। इसमें आरोप लगाए गए कि एक ओर जहां उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पाने के लिए कई योजनाओं की आलोचन हो रही है वहीं सरकार उन्हें सफल दिखाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।
गौरतलब है कि Yashwant Sinha (यशवंत सिन्हा)  ने ”आई नीड टू स्पीक अप नाऊ’’ शीर्षक से एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर अर्थव्यवस्था को डुबोने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot