विविध

शुक्र प्रदोष व्रत से प्राप्त होती है समृद्धि

आज शुक्र प्रदोष व्रत है, हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है, तो आइए हम आपको शुक्र प्रदोष व्रत की विधि एवं महत्व के बारे में बताते हैं।

जानें शुक्र प्रदोष व्रत के बारे में
पुराणों के अनुसार शुक्र प्रदोष व्रत धनदायक माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन जो व्यक्ति भगवान शंकर की शाम को विधिवत पूजा करता है वह सभी पापकर्मों से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है। भगवान भोलेनाथ स्वंय उसी हर संकट से रक्षा करते हैं, धन-सुख, समृद्धि से जीवन परिपूर्ण रहता है।

इस साल 22 मार्च को शुक्र प्रदोष पड़ा है और यह व्रत बहुत खास है, शिव भक्तों को मिलेगा दोगुना फल। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से भोलेनाथ भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं। इस दिन शिवजी की आरती का पाठ करने से शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन इस शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।

शुक्र प्रदोष व्रत के शुभ संयोग
22 मार्च 2024 को शुक्र प्रदोष व्रत वाले दिन धृति और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग, कुंभ राशि में शुक्र, शनि और मंगल की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। ऐसे में शिव पूजा करने वालों इन सभी ग्रहों की शुभता प्राप्त होगी।

शुक्र प्रदोष व्रत 2024 मुहूर्त

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुरू- 22 मार्च 2024, सुबह 04 बजकर 44

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त- 23 मार्च 2024, सुबह 07 बजकर 17

पूजा का समय- शाम 06.34- रात 08.55

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय

धन के लिए उपाय- बिजनेस में दिन दोगुनी रात चौगुना तरक्की चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत की शाम को शिव मंदिर जल में गुलाल डालकर शिव जी का अभिषेक करें। पंडितों का मानना है इससे धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं. मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

अच्छा जीवनसाथी- शादी के लिए मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो शुक्र प्रदोष व्रत की शाम एक मौली से शिव-पार्वती का गठबंधन कराएं और शिव चालीसा का पाठ करें। कहते हैं इससे लव लाइफ में मिठास आती है. साथ ही सुयोग्य जीवनसाथी पाने की कामना पूरी होती है।

परेशानियों का अंत- किसी मुकदमे में फंसे हैं और उसके चलते आपकी परेशानियां घटने के बजाय बढ़ती जा रही हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन धतूरे के पत्ते को पहले साफ पानी से धो लें, फिर उन्हें दूध से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको मुकदमे की परेशानियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777