विविध

लताजी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी ने जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी लोगों ने आज जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ‘‘भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ लता मंगेशकरजी (Lata Mangeshkar) को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी आवाज देश के संगीत की आत्मा बनी रहे— राष्ट्रपति कोविन्द।”

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को उनके 88वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है, सम्माननीय लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके कोकिल स्वरों की करोड़ों भारतीय प्रशंसा करते हैं।

मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है, भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका, ‘भारत रत्न’ @mangeshkarlata जी को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएँ। आपकी आवाज यूँ ही दुनिया में गूंजती रहे।

भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सदस्य अमित शाह ने ट्वीट किया है, ‘‘अपनी मधुर आवाज और संगीत कौशल से समूचे विश्व मे भारत को गौरवान्वित करने वाली भारत रत्न आदरणीय @mangeshkarlata दीदी को जन्मदिन की मंगलकामनाएं।’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

राकांपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद पवार ने मराठी में ट्वीट करके लता दीदी को शुभकामनाएं दी हैं।फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपनी और लता दीदी की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया है, ‘‘संगीत की देवी और हमारी प्रिय दीदी लता मंगेशकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें।

वर्ष 1942 में अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाली लता मंगेशकर ने हिन्दी और मराठी सहित देश की लगभग 20 भाषाओं के संगीत में अमूल्य योगदान दिया है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा रेकार्ड की जाने वाली गायिका हैं।

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित लता मंगेशकर ने अपने सात दशक लंबे करियर में अपने-अपने समय के लगभग सभी महान संगीतकारों और फिल्म निर्माता-निर्देशकों के साथ काम किया है। लता मंगेशकर ने पिछले दिनों हास्य कलाकार कपिल शर्मा की फिल्म के लिए एक गीत गाया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot