पंजाब

दो दर्जन परिवारों ने थामा भाजपा का दामन: जिलाध्यक्ष गौरव कक्कड़ बोले- विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत है

आज फरीदकोट जिले के गांव बेगुवाला में कई परिवारों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया। जिसमें जसकरन सिंह, गुरमेल सिंह, निर्मल सिंह, पाल सिंह, गुरबचन सिंह, छिंदा सिंह, हरचरण सिंह, गुरचरण सिंह,

प्रीतम सिंह, राम सिंह, गुरजिंदर सिंह, कुलदीप कौर, अमनदीप कौर, दीपू कौर, गुरमेल कौर, जसमेल कौर, बलजिंदर कौर, परमजीत कौर, सुखप्रीत कौर, सोमा कौर, जसवीर कौर, बलदेव

कौर, कुलदीप कौर आदि के परिवार शामिल हैं। यह सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक परिवारों ने भाजपा का दामन थामा।

फरीदकोट भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कक्कड़ ने भाजपा में शामिल हुए सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी परिवार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनका विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत है।

वे मेहनत और ईमानदारी के साथ आने वाले लोकसभा चुनावों में काम करें। पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा और उनकी भावनाओं का ख्याल रखा जायेगा।

उन्होंने कहा, आज पीएम मोदी के विजन में देश विकास की नई गाथाएं लिख रहा है। दुनिया में भारत की साख चरम पर है। हम सबको मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत के साथ विकास पुरुष मोदी को मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777