
मुख्यमंत्री ने दै0 पायनियर (हिन्दी), लखनऊ के प्रमुख संवाददाता श्री शिव विजय सिंह के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक समाचार पत्र पायनियर (हिन्दी), लखनऊ के प्रमुख संवाददाता श्री शिव विजय सिंह के पिता श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।