फ्लैश न्यूज

यूपी विधानमंडल : ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सदन में चर्चा करा सकती है सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से शुरु हो रहे राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले गुरुवार को विधानभवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की। सूत्रों के अनुसार सरकार ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सदन में विशेष चर्चा कराने पर विचार कर रही है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, बसपा नेता उमा शंकर सिंह, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे। इससे पहले शीतकालीन सत्र की रूपरेखा तय करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक भी बुलाई गई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777