धार्मिकभारत

22 से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जान लें पूजा का सही समय और विधि

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 से हो रही है और इसका समापन 1 अक्टूबर मंगलवार को महानवमी के दिन होगा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्र की शुरुआत होती है। इस बार नवरात्रि 10 दिनों तक मनाए जाएंगे क्योंकि तृतीया तिथि दो दिन 24 और 25 रहेगी, जिसके कारण मां चंद्रघंटा की पूजा दो दिनों तक की जाएगी। सोमवार को प्रतिपदा पड़ने से मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी लोक पर आगमन करेंगी। हाथी को सुख-समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस नवरात्रि में मां का आगमन विशेष फलदायी माना जा रहा है।

घटस्थापना का मुहुर्त

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि 22 को घटस्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त प्रातः 06:09 से 08:06 तक है, साथ ही मध्याह्न में अभिजित मुहूर्त 11:49 से 12:38 तक भी शुभ रहेगा। इस दिन सूर्योदय के समय कन्या लग्न रहेगा जो घटस्थापना व दुर्गा पूजन के लिए उत्तम माना गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button