विविध

डुसू चुनाव के लिए एसएफआई, एबीवीपी, NSUI ने उम्मीदवार घोषित किए

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसू) के चुनाव के लिए एसएफआई, एबीवीपी और एनएसयूआई ने आज अपने उम्मीदवारों की घोषण कर दी। चुनाव 12 सितंबर को होना है। एनएसयूआई ने इस बार कला संकाय में बौद्ध अध्ययन के छात्र रॉकी तुसीद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उसने उपाध्यक्ष पद के लिए कुणाल सहरावत, सचिव पद के लिए मीनाक्षी मीना और संयुक्त सचिव पद के लिए अविनाश यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।

एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए रजत चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए पार्थ राणा, सचिव पद के लिए ट्ठ नागर और संयुक्त सचिव पद के लिए उमाशंकर को उम्मीदवार बनाया है। एसएफआई ने अध्यक्ष पद के लिए रफत आलम, उपाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार, सचिव पद के लिए कौलीशेटी लक्ष्मी और संयुक्त सचिव पद के लिए रोशन को उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777