धोखा-धड़ी
एक और ज्वैलर्स ने SBI को लगाया 1000 करोड़ का चूना
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
चेन्नई स्थित ज्वेलरी कंपनी कनिष्क गोल्ड के मालिक ने एक साथ SBI सहित 13 बैंकों को एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत लगाई और बाद में विदेश फरार हो गया है। ऐसा नहीं है कि इसमें SBI की मिली भगत नहीं होगी। दरअसल ये SBI ही लुटेरे बन गये हैं, जिन्हें परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से सरकार का साथ मिलता है।

जानकारी के मुताबिक कनिष्क गोल्ड के मालिक भूपेश जैन और उनकी पत्नी नीता जैन ने SBI सहित 13 अन्य बैंकों से करीब 842.15 करोड़ रुपए का लोन लिया था। SBI ने सबसे ज्यादा लोन कनिष्क गोल्ड को दिया था।
फिलहाल भूपेश और उसकी पत्नी फरार चल रहे हैं। बैंकों का मानना है कि दोनों इस वक्त मॉरिशस में रहते हैं। अब ब्याज मिलाकर के यह 1000 करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



