पंचतंत्र
पंचतन्त्र-कान भरने की कला भाग-8
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
पिछले अंक के भाग-7 में आपने पढ़ा कि……………
बरगद के नीचे की घास सूख जाती है और काई के ऊपर बीट में से भी बरगद निकल आता है।
इससे आगे भाग-8 में पढ़िए………कि………..
जो लायक निकलते हैं वे गद्दी हथियाने की कला में नालायक लड़कों का सामना नहीं कर पाते, इसलिए उन्हें या तो जान से हाथ धोना पड़ता है, या फकीरी लेनी पड़ती है, इसलिए राजकुमारों के मामले में लायक होना एक अयोग्यता और नालायक होना सबसे बड़ी योग्यता मानी जाती है।
राज्य का उत्तराधिकारी बनने का सपना देखने वाला राजकुमार अपने को अधिक से अधिक नालायक बनाने की कोशिश करता है। क्योंकि उसे भावी राजा मान कर सिखाने पढ़ाने वाले उसे नालायक बनाने में अधिक से अधिक सहायता करते हैं।
उनके नालायक होने का एक कारण और था। दुनिया जानती है, अधिक पानी देने से जमीन ऊसर हो जाती है। अधिक खाद देने से पौधा गहगहा कर रह जाता है। और अधिक लाड़ प्यार से लोगों के बच्चे उनके देखते-देखते बिगड़ जाते हैं। ……………Contd.
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



