विविध

नार्वे के राजदूत नील्स रैगनर कैमस्वैग ने नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की

पटना। नार्वे के राजदूत नील्स रैगनर कैमस्वैग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक प्रेस वि​ज्ञप्ति के अनुसार इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान नील्स रैगनर कैमस्वैग ने नीपी (नार्वे इंडिया पार्टनरशिप इनिसियेटिव) की प्रगति के संबंध में नीतीश कुमार को जानकारी दी।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि प्रसंस्करण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गयी। कैमस्वैग ने कहा कि उनका देश बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है तथा यहां आर्थिक निवेश करने का इच्छुक है। नार्वे के राजदूत ने भारत के साथ अपने पुराने संबंधों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच शुरूआत से आर्थिक संबंध रहे हैं जिन्हें और मजबूत बनाना है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नार्वे के राजदूत कैमस्वैग को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। नार्वे के राजदूत ने भी मुख्यमंत्री को उपहार दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777