विविध

पुणे में सड़क किनारे खड़े टैम्पो को बस ने मारी टक्कर, नौ मरे

पुणे। Maharashtra राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने आज पुणे जिले के नारायण गांव में सड़क के किनारे खड़े एक टैम्पो को टक्कर मार दी जिससे नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। घटना के समय वहां भारी बारिश हो रही थी। नारायणगांव पुलिस ने बताया कि बस नासिक के त्र्यंबकेश्वर से पुणे जा रही थी। घटनास्थल यहां से 77 किमी दूर है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि भारी बारिश के कारण बस चालक टैम्पो को देख नहीं पाया।’’ हादसा तड़के लगभग पौने दो बजे हुआ। टैम्पो का टायर पंक्चर हो गया था जिसे सुधारने के लिए चालक ने उसे सड़क के किनारे खड़ा किया था। टैम्पो में प्याज थी। अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों की अभी पहचान की जानी है। घायल यात्रियों का नजदीक के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777